सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal hoardings worsen the appearance of the city, danger of accidents

Etah News: अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ी शहर की सूरत, हादसों का खतरा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings worsen the appearance of the city, danger of accidents
आगरा रोड पर बांस पर लगा होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स ने पूरे शहर का स्वरूप बिगाड़ दिया है। मुख्य मार्गों से लेकर बिजली के खंभों, डिवाइडरों और यहां तक कि महापुरुषों की प्रतिमाओं के समीप बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इससे शहर की सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही है साथ ही आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
Trending Videos


शहर के नागरिक बनवारी लाल, सुधाकर सिंह, अनुज कुमार का कहना है कि कई बार आंधी व तेज हवा में कमजोर होर्डिंग्स उखड़कर सड़क पर गिर जाते हैं। इसकी वजह से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। बावजूद इसके नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर औपचारिक अभियान चलाकर कुछ होर्डिंग्स हटाए भी जाते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। शहर के विभिन्न मार्गों अलीगंज रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा, कचहरी रोड व जीटी रोड पर विज्ञापनों का कब्जा साफ दिखाई देता है।

कई राजनीतिक संगठनों व प्रभावशाली लोगों द्वारा बिना अनुमति लगाए गए बोर्डों ने यातायात संकेतकों को भी ढक रखा है। इससे वाहन चालकों को दिशा-निर्देश पढ़ने में परेशानी होती है। रात के समय ये बड़े-बड़े बोर्ड अनेक स्थानों पर दृश्यता भी कम कर देते हैं।

नगर पालिका के विज्ञापन प्रभारी से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो केवल इतना ही कहा कि अभियान चलाया जा रहा है और अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। लोग इसे सिर्फ औपचारिकता बताते हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई करे और स्थायी समाधान निकाले तभी शहर अवैध विज्ञापनों के अतिक्रमण से मुक्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed