सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Troubled by harassment, woman hanged herself to death

Etah News: प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment, woman hanged herself to death
मृतका देवेश देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
जलेसर। गांव पटना में रविवार देर रात एक विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान देवेश देवी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह कमरे में खिड़की से देखा तो परिजन हैरान रहे गए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव पटना निवासी विजयपाल ने बताया बेटी देवेश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व गांव बक्तपुरा थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी नवनीत से की थी। बेटी की तीन वर्ष की एक बेटी है। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही दामाद व ससुराल के अन्य लोग बेटी को परेशान करने लगे। इसकी वजह से बेटी के जन्म के बाद देवेश पिछले करीब तीन वर्षों से मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पति व अन्य ससुरालीजन के साथ विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि रविवार देर रात देवेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। फंदे से देवेश लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस व फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मृतका देवेश देवी का फाइल फोटो

मृतका देवेश देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed