सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradeep and Shivani became champions in the annual sports festival

Etah News: वार्षिक खेल महोत्सव में प्रदीप और शिवानी बने चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pradeep and Shivani became champions in the annual sports festival
जलेसर में 42वें वा​र्षिक खेल महोत्सव में विजेता ​खिलाड़ियों को ट्रोफी देते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 42वें वार्षिक खेल समारोह के समापन हुआ। इसमें चैंपियन रहे प्रदीप कुमार और शिवानी यादव को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

समारोह में 1500 मीटर की छात्र वर्ग की दौड़ में शिवम कुमार प्रथम, कन्हैया द्वितीय, रंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में इशांत तिवारी प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय एवं बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। डिस्क थ्रो में आशीष कुमार प्रथम, विकास कुमार द्वितीय, अंशुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में प्रदीप यादव प्रथम, राजकुमार द्वितीय और बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में शालिनी प्रथम, डॉली द्वितीय एवं करिश्मा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, करिश्मा द्वितीय एवं वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके गोस्वामी ने खेल में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा खेल से शारीरिक विकास के साथ ही बौद्विक विकास होता है।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विजय सिंह चौधरी ने खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed