सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates mobilize against SDM, prepare for work boycott

Etah News: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद, कार्य बहिष्कार के तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates mobilize against SDM, prepare for work boycott
विज्ञापन
अलीगंज। एसडीएम के खिलाफ तहसील के अधिवक्ताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। अब अधिवक्ता कार्य बहिस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को इस संबंध में बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos

बार एसोसिएशन अलीगंज के सचिव वेदप्रकाश यादव के अनुसार दो दिन पहले एक अधिवक्ता पर पड़ोस के व्यक्ति ने हमला किया था। इस संबंध में पुलिस ने युवक को शांतिभंग में चालान किया। उनका आरोप है कि एसडीएम ने जमानती और कागजात के बिना उसे जामनत दे दी। इसको लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार को तहसीर परिसर में प्रदर्शन किया और एसडीएम का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने पुतले को छीन लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें जमानत प्रकरण के साथ-साथ अन्य समस्याओं को भी उठाया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि गंभीर समस्याओं को लेकर अधिवक्ता कई बार एसडीएम व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। हर बार आश्वासन दिया जाता है। सचिव के अनुसार सोमवार को अधिवक्ताओं की अहम बैठक होगी। इसमें सहमति के बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed