सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supply stalled for nine hours in many areas, causing uproar

Etah News: कई इलाकों में नौ घंटे ठप रही सप्लाई, हाहाकार

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled for nine hours in many areas, causing uproar
मिरहची में ट्रांसफार्मर फुकने के बाद लगाया गया ट्राली ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
एटा। उपकेंद्र रेलवे रोड से जुड़ी फीडरों पर रविवार को पेड़ों की छटाई के कार्य के चलते शहर के कई मोहल्लों में सुबह से ही बिजली गुल रही। विभाग की ओर से पूर्व में सूचना जारी कर बताया गया था कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी लेकिन तय समय पर बिजली न लौटने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में सप्लाई शाम लगभग 6 बजे के बाद ही बहाल हो सकी। नौ घंटे सप्लाई बाधित रहने से हाहाकार मच गया।
Trending Videos

उपकेंद्र से पोषित मारहरा गेट, इस्लाम नगर, रामा कॉलोनी, भूतेश्वर रोड, दिनेश नगर, शांति नगर, भारती नगर, आदर्श नगर, रेलवे रोड, संतोष नगर, इन्द्रपुरी, मालगोदाम, अरूणा नगर, नवीन नगर, अशोक नगर, जिला पंचायत क्षेत्र, बनगांव, मयूर बिहार, ट्यूलिप स्कूल क्षेत्र, नगला कुन्दन, हीरा नगर, चित्रगुप्त कॉलोनी, सावरकर नगर, बस स्टैंड, शृंगार नगर, वेग नगर, नारायण नगर, शास्त्री नगर, आगरा रोड, नलकूप कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, जज कॉलोनी सहित तमाम इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटने से सुबह से ही लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। पानी की मोटरें न चल पाने से कई घरों में पीने तक का पानी नहीं था। लोग नहाने और अन्य कार्यों को लेकर परेशान नजर आए। जरूरी कामों के लिए भी लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा।
गौरी पाठक ने बताया कि विभाग ने तीन घंटे की कटौती बताई थी लेकिन बिजली पूरे दिन नहीं आई। बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में बेहाल हो गए। वहीं मोहल्ला निवासी सुषमा सिंह ने कहा कि पानी की टंकी खाली हो गई। विभाग को समय का पालन करना चाहिए था।
उधर, उपखंड अधिकारी का कहना है कि पेड़ों की छटाई के दौरान मुख्य लाइन पर तकनीकी समस्या आ गई थी जिसकी वजह से सप्लाई बहाल करने में अपेक्षा से अधिक समय लग गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो इसके लिए विभाग सावधानी बरतेगा।
-------

ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 4 घंटे आपूर्ति रही बंद
मिरहची। कस्बे में शनिवार को करीब 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर अचानक फुंक जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे तक कस्बे और आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शाम के समय अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई और आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग ने तत्परता दिखाते हुए ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था कर आपातकालीन रूप से सप्लाई चालू कराई।
इसके बाद देर रात विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।लोगों ने बताया कि बिजली बाधित होने से गर्मी और अंधेरे के कारण दिक्कतें बढ़ गईं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफाॅर्मर को जल्द बदलकर स्थायी समाधान किया जाएगा जिससे भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed