सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer beaten for demanding sharecropping money, tractor and cutter taken away

Etah News: बटाई के पैसे मांगने पर किसान को पीटा, ट्रैक्टर-कटर ले गए

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten for demanding sharecropping money, tractor and cutter taken away
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना के गांव करनपुर में बटाई के पैसे मांगने पर किसान की पिटाई कर ट्रैक्टर और कटर ले जाने की पीड़ित किसान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद भी पुलिस ने न मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई की। जिससे परेशान किसान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
Trending Videos

करनपुर निवासी पीड़ित किसान जयवीर सिंह का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से लोकपाल निवासी करनपुर की खेती बटाई पर कर रहा है। इस वर्ष करीब पांच बीघा में चकोरी की फसल तैयार हुई थी। आरोप है कि फसल को लोकपाल और उसके पुत्र नीरज के कहने पर पंचमपुर चकोरी प्लांट पर जमा कराया गया लेकिन बाद में दोनों ने फसल बेचकर पूरा पैसा खुद रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने अपने हिस्से (बटाई) के रुपये मांगे तो देने से साफ मना कर दिया। धमकी भी दी और पिटाई भी की। पीड़ित ने बताया कि 24 अप्रैल की रात वह अपना ट्रैक्टर मय कटर के साथ गेहूं की कटाई कर घर लौट रहा था। तभी वह ट्रैक्टर-कटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed