सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj's family living in fear in Dubai

Etah News: दुबई में दहशत में रह रहा अलीगंज का परिवार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Aliganj's family living in fear in Dubai
दुबई में फंसे बेटे पीयूष की चिंता में बैठा अ​लीगंज का मां नीलम गुप्ता व पिता प्रदीप गुप्ता। संव
विज्ञापन
अलीगंज। खाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों से वहां रह रहे अपनों को लेकर परिजन तनाव में हैं। दुबई में विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास अलीगंज का एक परिवार फंसा हुआ है। हमलों को लेकर उनके माता-पिता रोजाना वीडियो कॉल पर बात होने पर भी परेशान हैं। दुबई में फंसे पुत्र-पुत्रवधू और पोते-पोती की सकुशल वापसी को ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
Trending Videos


कस्बे के मोहल्ला बालकिशन निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता के पुत्र पीयुष गुप्ता परिवार सहित दुबई में रहते है। उनका घर विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर है। अमेरिका, इजरायल के ईरान पर हमले किए जाने के बाद से खाड़ी देश परेशान हैं। लगातार हो रहे हमलों से खाड़ी देशों में रह रहे परिवार के सदस्यों को लेकर उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया रोजाना वीडियो कॉल पर उनकी बेटे-बहू और पोते-पोती से बात हो रही है, लेकिन फिर भी मन अशांत है। हर समय टीवी पर चल रहे समाचार पर हमले की जानकारी मिलने पर धड़कनें तेज हो जाती हैं। पीयुष की मां का बेटे-बहू और पोते-पोती से लगातार बात होने पर भी बीपी बड़ा हुआ है, घर के मंदिर में अखंड ज्योति जलाकर उनकी सकुशल घर वापसी की ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।
पीयुष ने बताया कि उसके आवास के पास हमले हुए हैं, इस जानकारी के बाद से उसकी माता-पिता की बेचैनी बढ़ गई है। वह लगातार हवाई यात्रा शुरु होने पर तत्काल वापस आने की बेटे-बहू से बह रहे हैं। पीयूष गुप्ता ने मंगलवार को हुई वार्ता में परिजन को बताया पहले की अपेक्षा हालात सामान्य हैं, हालात बिगड़ने पर घर से ऑफिस का काम किया था, लेकिन अब नियमित कार्यालय जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed