फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegation of encroachment on the land of the ancient Sheetla Mata Temple.

Etah News: प्राचीन शीतला माता मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on the land of the ancient Sheetla Mata Temple.
जलेसर। तहसील क्षेत्र के ग्राम इसौली में नीलकोठी भूमि पर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर और ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों और धार्मिक संगठनों में रोष है। आरोप है कि दबंगों ने मंदिर परिसर में लगे हरे पेड़ों को काटने के साथ मेड़बंदी और हौद को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही भूमि के सीमांकन चिह्नों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मनीष कुमार सिंह को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में ग्राम सभा इसौली की गाटा संख्या 1215 और 1216 की सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने और मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन ने प्रशासन को पांच दिन का समय देते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कराने तथा सीमांकन चिह्न सुरक्षित कराने की मांग की। पेड़ों की कटाई की वन विभाग से जांच कराने को भी कहा गया है। कार्रवाई न होने पर संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed