{"_id":"69cd592f748c44f33e0d2067","slug":"an-elderly-woman-fell-from-a-roof-during-a-storm-and-died-etah-news-c-163-1-eta1013-148556-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी के दौरान छत से गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी के दौरान छत से गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन
मृतका उर्मिला फाइल फोटो।
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां क्षेत्र के गांव बलजीतपुर में मंगलवार की शाम आंधी के कारण हादसा हो गया। यहां छत पर मौजूद उर्मिला देवी (70) संतुलन बिगड़ने से जमीन पर आ गिरीं। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मंगलवार की शाम को मौसम अचानक बदला। शाम को तेज आंधी आई थी। इसके बाद बारिश भी हुई। शाम को गांव बलजीतपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी सुरेशपाल सिंह छत पर थीं। अचानक तेज आंधी के कारण वह खड़ी हुईं और नीचे आने के लिए सीढि़यों की तरफ बढ़ीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। छत की चाहरदीवारी छोटी थी। वह खुद को संभाल नहीं सकीं और रोड पर आकर गिरीं। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने उन्हें उठाया।
इसके बाद वाहन से एटा के महारानी अवंतीबाई मेडिकल काॅलेज लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। उनके बेटे अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
--
पेड़ में लगी आग, टला हादसा
एटा। मिरहची कस्बे में मंगलवार शाम तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कासगंज मार्ग स्थित महाकाल ढाबे के ऊपर खड़े नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। लोगों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से पेड़ में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग फैल गई। तेज हवा के कारण आग फैलने लगी। आसपास के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos