{"_id":"69d349dc62d74b3dd6092732","slug":"temple-theft-shocks-etah-ashtadhatu-idol-of-goddess-durga-and-bells-stolen-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर में चोरी: मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति ले उड़े चोर, घंटे तक नहीं छोड़े; ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन मंदिर में चोरी: मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति ले उड़े चोर, घंटे तक नहीं छोड़े; ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
एटा के सकरौली क्षेत्र में चोर मंदिर से मां दुर्गा की अष्टधातु मूर्ति और घंटे चोरी कर ले गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जहां अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला झडू (बलिदादपुर) में बीती रात चोरों ने एक प्राचीन मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से मां दुर्गा की बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्ति और मंदिर के भारी घंटे चोरी कर ले गए।
Trending Videos
सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। मंदिर के गर्भगृह से मां दुर्गा की प्रतिमा गायब थी और मंदिर में लगे पीतल के घंटे भी नदारद थे। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में इस चोरी को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चोरी की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गहन छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस का दावा: जल्द होगा खुलासा
इस मामले में थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पुलिस की कई टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और चोरी हुई मूर्ति बरामद कर ली जाएगी। धार्मिक स्थल पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। रजत यादव, अवनीश कुमार, प्रदीप यादव, राकेश कुमार, राकेश , दिनेश, रमेश पाल, दिनेश यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि अगर आस्था के केंद्र ही सुरक्षित नहीं हैं।