सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bloody Clash Over a Handful of Soil 5 Injured two Critical in Family Dispute

एक मुट्ठी मिट्टी के लिए खूनी संघर्ष: परिवार में बन गए दो गुट, लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूटे; पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bloody Clash Over a Handful of Soil 5 Injured two Critical in Family Dispute
अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मोच गांव में एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज लाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


प्रथम पक्ष के घायल रामनरेश (55) पुत्र सोनेलाल, गंगाश्री पत्नी रामनरेश, सुशील पुत्र रामनरेश सभी निवासी नगला मोच, नयागांव के रहने वाले हैं। घायल अजीत के अनुसार उसकी भाभी ने लिपाई के लिए एक मुट्ठी मिट्टी ले ली थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि रात में प्रिंस उसकी बहन और मां को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूसरे पक्ष से घायल रोशनी पुत्री योगेश, प्रिंस पुत्र योगेश हुए हैं। प्रिंस का कहना है कि पहले पक्ष के लोगों ने उसकी मां को गालियां दीं और बेलन से मारपीट की। उसने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. शक्ति मीणा ने बताया कि सुशील के सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उसे रेफर किया गया है। वहीं रोशनी के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे भी उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामला एक ही परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed