{"_id":"69d380ab5221ef67b40afb19","slug":"video-anganwadi-workers-get-smartphones-to-boost-service-delivery-and-awareness-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंगनबाड़ी को मिली डिजिटल पावर, स्मार्टफोन से अब गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंगनबाड़ी को मिली डिजिटल पावर, स्मार्टफोन से अब गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की रफ्तार
एटा। ब्लॉक सभागार अलीगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के संचालन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है, जिससे लाभार्थियों तक सेवाएं समयबद्ध तरीके से पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन प्रदान किए गए। विधायक ने कहा कि डिजिटल उपकरणों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब पोषण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से संबंधित डाटा को आसानी से अपडेट कर सकेंगी। इससे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी। इस अवसर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं समय पर उपचार के प्रति लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने संचारी रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और जलभराव की समस्या को समाप्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं। वहीं डॉक्टर अखलाक और सीडीपीओ कुसुम देवी ने भी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान लोकपाल शाक्य, कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।