{"_id":"69c96bc0fd562afb330fd892","slug":"bank-employees-family-returns-safely-from-dubai-celebrates-etah-news-c-163-1-eta1013-148428-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुबई से सकुशल लौटा बैंककर्मी का परिवार, मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुबई से सकुशल लौटा बैंककर्मी का परिवार, मनाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ईरान के हमले से खाड़ी देशों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। वहां कई दिन से दुबई में फंसे कस्बे के बैंककर्मी पीयूष गुप्ता व उनका परिवार सकुशल लौट आया है। अलीगंज स्थित आवास पर पहुंचने पर उनके परिवारीजन के खुशी से आंसू छलक आए।
नगर के मुहल्ला बालकिशन निवासी प्रदीप गुप्ता के बेटे पीयूष गुप्ता दुबई में पत्नी खुशबू गुप्ता, बेटी त्रिशा और बेटे के साथ रह रहे थे। पीयूष ने बताया कि ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद से खाड़ी देशों में हालात बिगड़े हुए हैं। युद्ध अभी भी जारी है। ईरान लगातार हमले कर रहा है। यह हमले अमेरिकी बेस पर अधिक हमले किए जा रहे हैं। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।
इसके कारण कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया। हालांकि दुबई का एयर डिफेंस सिस्टम ईरान के हमलों को मजबूती से रोक रहा है। मोबाइल पर संदेश देकर अलर्ट किया जाता है कि मिसाइल अटैक हो सकता है इसलिए सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। इससे लोग सतर्क हो जाते हैं। उनके सकुशल लौटने पर पिता प्रदीप गुप्ता, मां नीलम गुप्ता और अन्य परिवारीजन ने खुशी मनाई। पीयूष के अनुसार दो सप्ताह के अवकाश पर भारत लौटे हैं।
-- -
Trending Videos