सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wheat harvesting begins amid deteriorating weather, labour shortage

Etah News: बिगड़ रहे मौसम में गेहूं की कटाई शुरू, मजदूरों की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting begins amid deteriorating weather, labour shortage
जैथरा क्षेत्र में खेतों में किसान गेहूं काटते हुए। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में खड़ी गेहूं की फसल कटने लगी है। बादलों के रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से बचने के लिए किसान परिवार सहित दरांती लेकर खेतों में जुट गए हैं।
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों की कमी व तेज धूप ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप के कारण मजदूर गेहूं की कटाई से दूरी बना रहे हैं जिससे किसानों को परिवार के सहयोग से ही फसल की कटाई करनी पड़ रही है। किसान प्रेमपाल, अंकित कुमार, सुरेंद्र का कहना है कि कम्पाइन से कटाई कराने पर भूसे का नुकसान होता है इसलिए मजबूरी में वे स्वयं ही फसल काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लगातार मौसम में परिवर्तन भी उनकी चिंता बढ़ाए हुए है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार है लेकिन मजदूरों की किल्लत के कारण गेहूं को जल्दी सुरक्षित घर लाने का एकमात्र तरीका यही है कि परिवार मिलकर कटाई करे। मौसम कब करवट बदल ले इसका भरोसा नहीं, इसलिए किसान हर हाल में जल्द से जल्द कटाई निपटाने की जुगत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed