{"_id":"68c5ba05e577bc779c0d5665","slug":"bjps-seva-pakhwada-will-start-from-pm-modis-birthday-etah-news-c-163-1-eta1003-138928-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजा का रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसमें 2 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
सेवा पखवाड़ा की तैयारी के लिए नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को बैठक की गई। मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अभियान में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान रोजाना रहेगा। पीएम मोदी के मुख्यमंत्री काल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी जनपद स्तर पर लगाई जाएगी। कला, साहित्य, खेल, शिक्षा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में अर्जुन सिंह राठौर, अखिलेश सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह राठौर, राजीव गुप्ता, रामानंद मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
75 यूनिट रक्तदान करेगी भाजपा
एटा। भाजपा के श्री कैलाश मंडल की बैठक शनिवार को शहर के कैलाश गंज में हुई। जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने कहा कि 75 यूनिट रक्तदान करने की तैयारी की जा रही है। शिविर आयोजन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गई है। इसके अलावा पार्क, स्कूल आदि सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलेगा। नमो मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलेगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, नितिन गुप्ता, प्रमोद गिरि, प्रवेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos