सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowds gathered for the police constable recruitment exam, causing traffic jams

Etah News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़, लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for the police constable recruitment exam, causing traffic jams
शहर के बस स्टेंड पर सोमवार दोपहर लगा जाम । संवाद
विज्ञापन
एटा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले में क्ल्कध्यों व उनके अभिभावकों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी। बस स्टैंड, मुख्य चौराहों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था ठप रही। बस स्टैंड, कचहरी रोड, अलीगंज तिराहा, दीन दयाल चौक पर जाम की स्थिति रही। परीक्षा छूटने के करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन दिन में 21 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर दिन दोनों पालियों में सात हजार परीक्षार्थी आ रहे हैं। उनके साथ अभिभावक भी आए हैं। परीक्षा को देखते हुए आसपास के जिलों से हजारों अभ्यर्थी तड़के सुबह ही एटा पहुंचने लगे थे। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों, जीटी रोड, बस स्टैंड क्षेत्र तथा मुख्य तिराहों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थम गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बाहर निकले। इसके चलते शहर में जाम के हालात और गंभीर हो गए। बस स्टैंड पर घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुट गई जबकि दूसरी पाली की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी भी वहीं प्रतीक्षा करते रहे। यात्रियों व लोगों को घंटे भर तक जाम का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन लगातार सक्रिय रहा। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई जिससे यातायात का दबाव कम किया जा सके। पुलिसकर्मियों ने लगातार मोर्चा संभालकर कई स्थानों पर जाम खुलवाया व यातायात को सामान्य बनाने का प्रयास किया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डिपो ने अपनी सभी 182 बसों को सक्रिय मोड़ पर रखा। परिवहन विभाग ने विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी बसों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त फेरे संचालित किए जा रहे हैं। परिवहन संबंधी किसी भी समस्या के लिए उनके नंबर 8726005899 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed