सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Space was also found for the fourth tube well.

Etah News: चौथे नलकूप के लिए भी मिली जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Space was also found for the fourth tube well.
जलनिगम द्वारा शहर के शांति नगर में डाली जा रही पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
एटा। जल निगम की ओर से शहर के तीन मोहल्लों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए जा रहे चौथे नलकूप के लिए भी प्रशासन ने जमीन उपलब्ध करा दी है। अब इन मोहल्ले के लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा। दरअसल, जल निगम की ओर से शहर के पॉश इलाके अरुणा नगर, शांति नगर और इंद्रपुरी में 24 घंटे सात दिन लगातार जलापूर्ति कराने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। तीनों मोहल्ले में करीब 18 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालनी है जिसमें 10 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इसके साथ ही 2 हजार लाभार्थियों के घरों में कनेक्शन दिए जाने हैं। कनेक्शन देने के बाद तीनों मोहल्लों की लगभग 11 हजार लाभार्थियों को पेयजल का लाभ दिया जाएगा। वहीं इस परियोजना के तहत चार नए नलकूप लगाने थे। इसमें तीन जगहों रेलवे रोड स्थित विद्युत कार्यशाला के पास, भूतेश्वर मार्ग, माल गोदाम तिराहे पर नलकूप लगाए जा चुके हैं। हालांकि चौथे नलकूप के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। प्रशासन ने इसके लिए नगला पोता के पास नगला मुरली गांव में जमीन उपलब्ध करा दी है। अधिशाषी अभियंता इंजीनियर तारिक अली ने बताया कि चयनित जगह का पानी का सेंपल विद्युत यांत्रिक खंड आगरा भेजा गया है। सैंपल पास होने के बाद यहां पर नलकूप लगाने का कार्य किया जाएगा।
Trending Videos


दिसंबर से पहले आपूर्ति हो सकेगी शुरूः
इंजीनियर तारिक अली ने बताया कि 15 करोड़ रुपये की लागत से तीन मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डाली जा रही है। बताया कि चौथे नलकूप की जगह का पानी का सैंपल पास होने के बाद यहां पर नया नलकूप लगाया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन डालकर तीनों मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। इस परियोजना को दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed