सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to increased arrival of maize, the market committee is jammed.

Etah News: मक्का की बढ़ी आवक से मंडी समिति पर जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Due to increased arrival of maize, the market committee is jammed.
मक्का की आवक की वजह से शहर के जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में मक्का लेकर पहुंचे किसानों को मंडी पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिक वाहनों के एक साथ पहुंचने से जीटी रोड स्थित मंडी समिति के मुख्य गेट पर करीब आधे घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। इसके चलते किसानों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।मंडी समिति में मक्का की आवक बढ़ने से परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मंडी गेट पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात प्रभावित रहा और किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने के लिए इंतजार करना पड़ा। मंडी के आंकड़ों के अनुसार मई माह में लगभग 19 हजार क्विंटल मक्का की आवक दर्ज की गई थी जबकि जून माह के पहले सप्ताह में ही करीब 80 हजार क्विंटल मक्का मंडी पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि इस बार किसानों द्वारा मक्का की बिक्री तेजी से की जा रही है। बीते वर्ष जून माह में कुल 2 लाख 96 हजार 725 क्विंटल मक्का की आवक दर्ज की गई थी। इस वर्ष शुरुआती सप्ताह में ही आवक का आंकड़ा तेजी से बढ़ने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि जून माह के अंत तक पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मक्का मंडी में पहुंच सकती है। मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार मक्का की आवक लगातार अच्छी बनी हुई है। किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

मक्का की आवक की वजह से शहर के जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद

मक्का की आवक की वजह से शहर के जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed