फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Divisional team inspected the communicable disease control campaign.

Etah News: मंडलीय टीम ने देखा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 17 Jul 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Divisional team inspected the communicable disease control campaign.
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल डॉ. मोहन झा व अन्य चिकित्सा अधिकारी
एटा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को अलीगढ़ मंडल के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। आशा कार्यकर्ताओं के जागरूकता कार्य की सराहना की गई।अधिकारियों ने ब्लॉक शीतलपुर के ग्राम उद्देनपुर, रामनगर और गढ़नपुर का भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान का भी निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर अभियान के प्रभाव के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से घर-घर जाकर संचारी एवं जल जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। साथ ही साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव और बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस कार्य को संतोषजनक बताते हुए आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान अभियान से संबंधित अभिलेख, सर्वे कार्य और अन्य व्यवस्थाएं भी सही पाई गईं। अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ लगातार जारी रखा जाए। निरीक्षण दल में अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अलीगढ़ मंडल डॉ.. मोहन झा, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, सीएचसी बागवाला के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार और प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed