फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rise in patients with hypertension and headaches amidst sultry heat

Etah News: उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे हाइपरटेंशन और सिरदर्द के मरीज

Sun, 19 Jul 2026 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with hypertension and headaches amidst sultry heat
मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर पर्चे बनवाते मरीज व तीमारदार। संवाद
एटा। उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में इन दिनों हाइपरटेंशन, लगातार सिरदर्द, बेचैनी और तनाव से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उमस के साथ बढ़ता मानसिक तनाव और मोबाइल स्क्रीन का अधिक उपयोग इस समस्या की बड़ी वजह बन रहा है।
विज्ञापन

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वसुंधरा ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, घबराहट और रक्तचाप की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन के सामने लंबे समय तक रहने से मानसिक थकान बढ़ रही है, जिसका असर रक्तचाप और सिरदर्द के रूप में सामने आ रहा है। उमस भरी गर्मी में पर्याप्त नींद नहीं मिलना और शरीर में पानी की कमी भी स्थिति को गंभीर बना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में मानसिक मरीजों की काउंसलिंग भी की जा रही है। मरीजों को स्क्रीन टाइम सीमित करने, पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को मनोरोग विभाग की ओपीडी में 60 मरीजों ने उपचार लिया। उन्होंने बताया कि यदि लगातार सिरदर्द, चक्कर, बेचैनी, अनिद्रा या रक्तचाप बढ़ने जैसी शिकायत हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed