फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power supply disrupted for 8 hours; water supply also affected.

Etah News: 8 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी हुई परेशानी

Sun, 19 Jul 2026 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for 8 hours; water supply also affected.
मारहरा विद्युत् उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करते किसान व भाकियू के पदा​​धिकारी। संवाद
एटा। जिले में अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार को 8 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी में काफी परेशान रहे। बिजली नहीं रहने से घरों में पेयजल संकट गहरा गया, वहीं घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। कई दुकानदारों का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता खंड जलेसर ओपी पाल ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान के ग्रामीण एवं शहरी फीडरों पर विद्युत लाइन के अनुरक्षण का कार्य निर्धारित समय के अनुसार कराया गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





वोल्टेज की समस्या से गुस्साए किसानों ने घेरा बिजलीघर
मारहरा। वोल्टेज की समस्या के चलते शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने मोइद्दीनपुर के बिजलीघर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि वोल्टेज की समस्या दूर नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

मोइद्दीनपुर बिजलीघर क्षेत्र में करीब तीन दर्जन से अधिक गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूलर और पंखे नहीं चल पाने से लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं खेतों की सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सिंचाई के अभाव में फसल बर्बाद होने की आशंका पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में मोइद्दीनपुर बिजलीघर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा नलकूप के संचालन के लिए पर्याप्त वोल्टेज दिए जाएं। घरेलू लाइन की कटौती भी बंद की जाए। प्रदर्शन करने वालों में नरसी यादव, योगेंद्र सिंह, लालबहादुर सिंह, कुशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

मारहरा विद्युत् उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करते किसान व भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

मारहरा विद्युत् उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करते किसान व भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed