फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer returning from fields dies after being hit by a tractor.

Etah News: खेत से लौट रहे किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from fields dies after being hit by a tractor.
मृतक किसान प्रशांत का फाइल फोटो
एटा। खेत से घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गुलाबपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी प्रशांत (32) शुक्रवार को खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल प्रशांत को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कुछ समय बाद प्रशांत के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। प्रशांत अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed