सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DPRO suspended for not submitting report on time

Etah News: समय पर आख्या न देने पर डीपीआरओ निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
DPRO suspended for not submitting report on time
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई विधान वित्त की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की संस्तुति पर की गई है।
Trending Videos

शासन ने महत्वपूर्ण प्रकरण पर समिति की ओर से आख्या मांगी गई थी, लेकिन डीपीआरओ द्वारा समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया। पंचायती राज निदेशक राजेश कुमार त्यागी की ओर से बताया गया कि पूर्व में मृतक सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूपलाल को पदोन्नति के आधार पर वेतन निर्धारण संबंधी आवश्यक आदेश निर्गत किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से अवसान निर्देश जारी होने के बाद डीपीआरओ मो. राशिद ने न तो अद्यतन स्थिति से अवगत करा सके और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण दे पाए। समिति के समक्ष प्रकरण की असंपूर्ण स्थिति प्रस्तुत होने पर इसे गंभीर लापरवाही माना गया। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, शासकीय कार्यों में मंद गति और महत्वपूर्ण विषयों में अपेक्षित तत्परता न दिखाने के आधार पर डीपीआरओ को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके बाद निदेशक पंचायती राज विभाग की ओर से निलंबन आदेश जारी कर उन्हें लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। मामले की जांच निर्देशक पंचायत संजय कुमार बरनवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed