{"_id":"69cd58dc10e1f2939109e7be","slug":"storm-and-rain-destroyed-crops-causing-huge-losses-to-farmers-etah-news-c-163-1-eta1002-148552-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी-बारिश ने उजाड़ी फसल, किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी-बारिश ने उजाड़ी फसल, किसानों को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में मंगलवार का हुई बारिश से भीगने से काली पड़ी गेहूं की बाली। संवाद
विज्ञापन
एटा। मंगलवार की शाम से देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मौसम के अचानक बदलाव ने खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक गेहूं की सुनहरी बालियां हवा में लहरा रही थीं अब वह बिछ गई हैं। कई जगह कटी हुई फसल भीग गई है। किसानों की मानें तो 30 प्रतिशत के करीब फसल खराब होने की कगार पर हैं। कृषि विभाग की टीमें ने सर्वे शुरू कर दिया है।
तेज हवाओं ने कई जगह खड़ी फसलें गिरा दीं जबकि बारिश से कटाई के करीब पहुंच चुकी गेहूं की फसल भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। तंबाकू की पत्तियां झड़ गईं जिससे किसानों की आय पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह होते ही खेतों की ओर दौड़े लेकिन वहां का मंजर देखकर उनकी आंखें नम हो गईं।
कई किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत की कमाई और कर्ज लेकर फसल तैयार की थी मगर एक रात की मार ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कभी-कभी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
-- -- -- -- -
मारहरा में बिछी फसल, किसानों के चेहरे उतरे
मारहरा। बीते दिन मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और भयंकर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में खड़ी गेहूं व मक्के की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई खेतों में तैयार फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। मौसम की इस मार से किसानों में गहरी मायूसी देखी जा रही है। तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधों की टहनियां तक झुक गईं। गांव मोद्दिनपुर के किसान दशरथ की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई। उन्होंने बताया कि फसल पककर तैयार थी और कटाई का काम चल रहा था लेकिन अचानक आए आंधी और बारिश ने सब बर्बाद कर दिया।
अलीगंज क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुकसान
राजा का रामपुर/अलीगंज। आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं व तंबाकू की फसल जिनसे इस बार अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी अचानक बदले मौसम की मार से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में कटी पड़ी व सूखने का इंतज़ार कर रही तंबाकू की पत्तियां भीगकर खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि अगर तंबाकू लाल पड़ गई तो उसकी कीमत आधी से भी कम रह जाएगी जिससे पूरे वर्ष की कमाई पर गहरा असर पड़ेगा। वहीं गेहूं की फसल भी इस आपदा से नहीं बच सकी। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। अब तेज धूप खिल रही है। इससे फसल का दाना सड़ने और काला पड़ने के आसार हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए जिससे संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल गांव में हर किसान की निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि अब और कोई आफत न आए।
-- -- -- -
खेतों में रखी कटी हुई फसल उड़ी
निधौली कलां। क्षेत्र में आए तेज आंधी के झोंकों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कासिमपुर गांव के कई किसानों की गेहूं की कटी हुई फसल खेतों में रखी थी जिसे आंधी ने पूरी तरह उड़ा दिया। प्रभावित किसानों में संजय, संतोष, हुकुम सिंह, कालू, लाल सिंह, रुकनपाल, जगदीश, वीरेंद्र, जसवंत, ओमप्रकाश, चरण सिंह, होरीलाल आदि का कहना है कि उनके खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की पूरी फसल आंधी में उड़ चुकी है। सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को हुआ है जिन्होंने भाड़े पर खेती लेकर फसल उगाई थी। कुल मिलाकर करीब 40 बीघा गेहूं की कटी फसल का नुकसान हुआ है। पट्टे पर खेती करने वाले किसानों संजय, देवानंद, तहसीलदार और जसवंत की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। संजय की 15 बीघा, जसवंत की 8 बीघा, तहसीलदार की 20 बीघा तथा देवानंद की 8 बीघा गेहूं की कटी हुई फसल आंधी ने उड़ गई।
-- -- --
50 बीघा गेहूं किया था इस बार फसल अच्छी थी। बारिश और तेज हवा से फसल गिर गई है। वहीं कटी हुई फसल पानी से खराब होकर काली पड़ने का डर सता रहा है। अंतिम समय हुई बारिश ने सब खराब कर दिया। -सुरेंद्र शाह, रामरायपुर
-- -- -- --
तेज बारिश और आंधी की वजह से खेत में कटी पड़ी तंबाकू की फसल खराब हो गई है। वहीं गेहूं की पकी फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है। लगातार मौसम परिवर्तन ने पेरशानी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। -दिलशाद, अलीगंज
मंगलावार रात हुई बारिश से कटी फसलों का नुकसान हो सकता है। नुकसान के आकलन के लिए टीमें सर्वे कर रहीं हैं। उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। -डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
Trending Videos