बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electrician gets burnt after electric current even after shutdown

Etah News: शटडाउन के बाद भी करंट आने से विद्युतकर्मी झुलसा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electrician gets burnt after electric current even after shutdown
कस्बा जैथरा में घायल हुए विद्युत कर्मी को उपचार के लिए ले जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। बरना फीडर के गांव नगला भूड़ में विद्युत लाइन ठीक करते समय विद्युतकर्मी गौरव झुलस गया है, जो क्षेत्र के गांव नगला रामराय का निवासी है। घायल विद्युतकर्मी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शट्डाउन होने के बाद भी हुए हादसे से विद्युत निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending Videos


बरना फीडर के गांव नगला भूड़ की बिजली लाइन खराब होने की जानकारी पर लाइनमैन गौरव उसको ठीक करने गया था। नगला भूड़ पहुंचकर गौरव ने फोन पर बिजली घर संपर्क कर शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे पर चढ़ते ही करंट से गौरव नीचे आ गिरा। जमीन पर गिरने पर गांव में भगदड़ मच गई, गंभीर हालत में गौरव को ई-रिक्शा से कस्बे के अस्पताल लाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed