सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR against 90 people including Bhakiyu Bhanu state president for clash with police

Etah News: पुलिस से झड़प पर भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष समेत 90 लोगों पर प्राथमिकी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against 90 people including Bhakiyu Bhanu state president for clash with police
विज्ञापन
एटा। चार दिन पहले गढ़ मुक्तेश्वर कूच के दौरान जलेसर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह समेत 36 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पुलिस से अभद्रता और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Trending Videos

इस घटना की प्राथमिकी जलेसर कोतवाली के उपनिरीक्षक ब्रजमोहन की ओर से दर्ज कराई गई है। तहरीर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि भाकियू भानु गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हापुड़ कूच करने की तैयारी में हैं। जिले में लागू निषेधाज्ञा 163 बीएनएसएस का हवाला देते हुए प्रभारी निरीक्षक जलेसर व अन्य अधिकारियों ने गांव नगला सुखदेव पहुंचकर पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कार्यकर्ताओं का काफिला निजी वाहनों के साथ निकला तो पुलिस ने नगला सुखदेव मोड़ और तोप चौराहे पर घेराबंदी की। आरोप है कि 40-50 गाड़ियों में सवार 80-90 कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। लाठी-डंडों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए वाहनों को जबरन आगे बढ़ाने का प्रयास किया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिकंदराराऊ रोड पर निधौली चौराहे के पास पुलिस ने पुनः काफिले को रोकना चाहा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने लाउड स्पीकर से भड़काऊ नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हंगामे और तोड़फोड़ को देख राहगीर जान बचाकर भागे और स्थानीय दुकानदारों ने दहशत में अपने शटर गिरा दिए। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और साक्ष्यों के आधार पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह सहित 36 नामजद और 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
--
इन लोगों को किया गया नामजद
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, अंशू ठाकुर, आकाश गुप्ता, पंकज ठाकुर, लखन यादव, गौरव ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, अंशू चौधरी, हेमंत प्रताप सिंह, गुलशन कुमार, टिकैत ठाकुर, दिनेश, बृजेश, राजू, जीशान खान, विष्णु गुप्ता, राम जादौन, एहसान बेग, टुल्लन, राजेश, शीलू, रामप्रताप, गौरव पचौरी, अमन यादव, दिनेश प्रताप, ब्रज मोहन सिसौदिया, संजय शर्मा, राज कुमार सिंह, उपेंद्र बाबा, मोहित, अनिल प्रताप सिंह, ईशू रावत, राजा, जैद अली बेग, रजत ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed