{"_id":"69e670e65509615fef0d7d7a","slug":"no-train-stoppage-at-avagarh-station-passengers-angry-etah-news-c-163-1-eta1002-149471-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवागढ़ स्टेशन पर नहीं ट्रेन का ठहराव, यात्रियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवागढ़ स्टेशन पर नहीं ट्रेन का ठहराव, यात्रियों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा से एक मात्र आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो रहा है, जिसके अवागढ़ के रेलवे स्टेशन पर ठहराव न होने से अवागढ़ कस्बे और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। इससे पहले एटा से टूंडला तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता था, जो अवागढ़ स्टेशन पर ठहरकर आती-जाती थी, लेकिन उसके बंद होने के बाद से अवागढ़ क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
एटा से आगरा को आने-जाने वाली ट्रेन जिले के बसुंधरा, कोसमा, जलेसर के स्अेशन पर तो ठहरती है, लेकिन अवागढ़ कस्बे के स्टेशन पर न रुकने से अवागढ़ क्षेत्र के लोगों काे परेशानी हो रही है। क्योंकि बस से आगरा की यात्रा करना बहुत महंगा होता है, इसलिए अधिकांश लोग बस की अपेक्षा बहुत कम किराए में ट्रेन से यात्रा तय हो जाती है।
कुछ समय पहले अवागढ़ के रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराए जाने पर लोगों को ट्रेन के रुकने की आस जगी थी। अवागढ़ के अमित कुमार ने कहा व्यापारिक एवं शैक्षिक दृष्टि से अवागढ़ कस्बा केंद्र है, ट्रेन न रुकने से दोनों क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं।
ट्रेन का ठहराव न होने से परेशानी होती है अधिक किराया खर्च कर बस से निजी वाहन से आगरा जाना पड़ता है। स्टेशन बना होने के भी ठहराव न होना चिंता की बात है। -रामनिवास, वीर नगर
-- --
बसुंधरा, कोसमा में ठहराव होता है जबकि अवागढ़ में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। कस्बे के लोगों का आश्चर्य होता है कि स्टेशन होने के बाद भी ट्रेन का लाभ नहीं मिल रहा है। -श्यामवीर, अवागढ़
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X