सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four Domestic Cylinders Seized from Restaurant in Aliganj

Etah News: अलीगंज में रेस्तरां से चार घरेलू सिलिंडर जब्त

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four Domestic Cylinders Seized from Restaurant in Aliganj
विज्ञापन
अलीगंज। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने आपूर्ति विभाग की टीम के साथ हत्सारी चौराहा स्थित रॉयल रेस्तरां पर कार्रवाई की। यहां से चार घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं।
Trending Videos


कामर्शियल गैस की किल्लत के कारण होटल और रेस्तरां संचालक परेशान हैं। इसी के चलते वह चोरी छिपे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए टीमें जांच कर रही हैं। अलीगंज में टीमों ने रॉयल रेस्तरां पर छापेमारी की। यहां चार घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे ने बताया कि जांच के दौरान रेस्तरां में चार घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी रेस्तरां या होटल में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्रीय खाद्यान्न अधिकारी दिग्विजय सिंह और प्रतिनिरीक्षक निधौली कला केके शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहे। सप्लाई इंस्पेक्टर हरीश रंजन ने बताया कि सिलेंडरों को गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed