सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Highway worker dies in accident in etah

Etah News: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारी की दर्दनाक माैत; तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्मचारी डिवाइडर के बीच में उगी हुई घास को काट रहे थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। हादसे में एक कर्मचारी की माैत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। 

Highway worker dies in accident in etah
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर हाईवे पर एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे एक कर्मचारी दब गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos


बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे की ओर से कर्मचारी डिवाइडर के बीच में उगी हुई घास को काट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने नेशनल हाईवे के ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर भीषण होने की वजह से एक कर्मचारी ट्रॉली के नीचे दब गया। कर्मचारियों ने ट्रॉली के नीचे दबे कर्मचारी को निकालने के लिए आस-पास के लोगों से मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को उठाया गया और नीचे दबे हुए कर्मचारी को बाहर निकाला गया। मृतक कर्मचारी की पहचान करन सिंह (35) निवासी आसपुर के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान सत्यवीर, दुरवीन, और गौरव निवासी आसपुर के रूप में हुई। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed