पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inquiries launched in tehsils regarding black marketing and overpricing of fertilizers.

Etah News: खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग पर तहसीलों में जांच

Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Inquiries launched in tehsils regarding black marketing and overpricing of fertilizers.
जलेसर में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी करते एसडीएम पीयुष रावत। संवाद
एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के आदेश पर खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी, ओवररेटिंग पर अंंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को तीनों तहसीलों में एक साथ व्यापक आकस्मिक निरीक्षण कर पड़ताल की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त प्रवर्तन दलों ने संबंधित उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद की सदर, अलीगंज एवं जलेसर तहसीलों में थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सदर तहसील में उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह, अलीगंज में उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता तथा जलेसर में उप जिलाधिकारी पीयूष रावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख, कैश मेमो, पीओएस मशीन, लाइसेंस, मूल्य सूची एवं अन्य अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दो उर्वरक नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं एक उर्वरक विक्रेता के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से की जाए, समस्त अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा किसानों को केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जनपद में 27,354 मीट्रिक टन यूरिया, 11,642 मीट्रिक टन डीएपी तथा 4,379 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

एक विक्रेता को नोटिस, दाे दुकानों से नमूने भरे
जलेसर। एसडीएम पीयुष रावत ने उर्वरक की दुकानों के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, कैश मैमो, पीओएस मशीन और मूल्य सूची का सत्यापन किया गया। उर्वरकों की गुणवत्ता परखने के लिए दो दुकानों से नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed