पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two hours of rain bring relief from the heat; waterlogging in several areas.

Etah News: दो घंटे बारिश ने गर्मी से दी राहत, कई इलाकों में जलभराव

Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two hours of rain bring relief from the heat; waterlogging in several areas.
एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दोपहर के बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं देहात क्षेत्र में भी जमकर बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसान खेतों में धान की रोपाई करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश होने की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। लोग बारिश में भीगने से बचने के लिए दुकान व पेड़ के नीचे खड़े नजर आए। वहीं शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई। शहर के आगरा रोड स्थित वर्मा नगर में सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से यहां पर जलभराव हो गया। सीवर लाइन के चैंबर के पास की मिट्टी जमीन में धंसने की वजह से पानी भर गया। इसकी वजह से दोपहिया वाहन उसमें फंसते नजर आए। इसके साथ ही शहर के नगला पोता, मारहरा दरवाजा, किदवई नगर, वर्मा नगर कॉलोनी समेत अन्य मोहल्लों में पानी भर गया। वहीं शहर के प्रमुख बाजार बाबूगंज, हाथी गेट, गांधी मार्केट, कचहरी, और घंटाघर में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ हो गई। लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। शाम तक लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--

देहात क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य हुआ शुरूः
जिले के देहात क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार को जमकर बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिले रहे। लोग अपने खेतों में धान की रोपाई के लिए जुट गए। अपने खेतों में खड़ी धान की पौध को उखाड़ कर खेत में लगाते रहे। जैथरा, मारहरा, मिरहची समेत अन्य क्षेत्रों में धान रोपाई का कार्य शुरू किया जा चुका है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से सिंचाई करने का खर्चा बच गया है। इसलिए अभी से धान रोपाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

एटा शहर में बारिश के बाद आगरा रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed