सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Instructions for keeping straw stock and protecting cattle in summer

Etah News: भूसा स्टॉक रखने और गर्मियों में गोवंशों की सुरक्षा के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions for keeping straw stock and protecting cattle in summer
विज्ञापन
एटा। प्रदेश की सभी आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण व आहार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक गोशाला में कम से कम एक माह का अग्रिम भूसा स्टॉक अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। साथ ही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
Trending Videos


पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को मलावन स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इसमें गोशाला में आहार, पानी, शेड, चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। डॉ. प्रसाद ने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी गोशालाओं में गोवंशों के लिए विशेष रूप से पर्याप्त भूसे का भंडारण किया जाए जिससे किसी भी परिस्थिति में आहार की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

्रउन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए आश्रय स्थलों में तिरपाल व जूट के कबर लगाए जाएं जिससे गोवंशों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा कि गोवंशों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि गोशालाओं के लिए मंगाया गया माइलेज चारा जिले की 13 गोशालाओं में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed