सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Iran-Israel War: 19 people from UP stranded in Israel and Gulf countries amid war

Iran-Israel War: जंग में फंसे यूपी के 19 लोग, दहशत में परिजन; विदेश मंत्रालय को भेजी गई सूची

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध ने यूपी के लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। एटा जिले के 19 लोग जंग के बीच इस्राइल और खाड़ी देशों में फंस गए हैं। ऐसे में उनके परिजनों को चिंता सता रही है। 

Iran-Israel War: 19 people from UP stranded in Israel and Gulf countries amid war
ईरान संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी के देशों में घमासान मचा हुआ है। एटा के 19 लोग खाड़ी देशों और इस्राइल में फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर नौकरी पेशा हैं। कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। वहां लगातार हो रही बमबारी और ड्रोन हमलों से उनकी नींद उड़ी हुई है। यहां परिवार के लोग भी बेहद चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ को अवगत कराया है। वहां से विदेश मंत्रालय को एटा के लोगों की सूची भेज दी गई है।
Trending Videos


एटा के बनगांव निवासी नरेंद्र पाल की बेटी सोनल राजपूत इस्राइल में पढ़ाई कर रही हैं। वहा हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं। इसको लेकर परिवारीजन चिंतित हैं। कासगंज रोड प्राथमिक विद्यालय के पास रहने वाले नमन सक्सेना साऊदी अरब में है। वहां बार-बार धमकों से परिवार के लोगाें की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी आलोक सोलंकी यूएई में रह रहे हैं। वहां धमकों से डर बना हुआ है। मंगदपुर खरसुलिया अलीगंज के राजपाल सिंह दुबई में नौकरी करते हैं। उनका परिवार भी दहशत में जी रहा है। अलीगंज कथ्गांव अकबरपुर लाल सहाय निवासी संदीप कुमार, अनुराग सिंह और उसकी बेटी पूजा और आरोही भी यूएई में फंसे हुए हैं। बाबसा के सौरभ सिंह चौहान दुबई में फंसे हुए है। सकीट के गांव सकतपुर निवासी दो भाई सिकंदर और जोगेंद्र सिंह दुबई में नौकरी करते हैं। वह भी डर के साये में रह रहे हैं। मारहरा के फरीदपुर प्रदीप कुमार साऊदी अरब में फंसे हुए हैं।

वहीं कमसान निवासी प्रियंका उपाध्याय, उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी, दो बेटियां हृदा और प्राशा उपाध्याय और दलेलपुर के अमित वर्मा दुबई में दहशत के बीच रह रहे हैं। उनके परिवारीजन चिंतित हैं। इन लोगों की मानें तो ईरान के हमले की मिसाइलें ऊपर से गुजर रही हैं। हर पल डर लग रहा है। धमकों की आवाज से बच्चे सहम जाते हैं। वह सो नहीं पा रहे हैं। युद्ध के चलते यहां पर महंगाई बढ़ गई है। खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हो गई हैं। डर के साये में सभी लोग दिन-रात काट रहे हैं। हालांकि अब विस्फोट पहले की अपेक्षा कम हुए हैं, लेकिन अभी युद्ध थमेगा या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed