{"_id":"69b06424b1212f03540e6bc7","slug":"lathi-charge-took-place-over-money-transaction-four-injured-etah-news-c-163-1-eta1003-147464-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पैसों के लेनदेन के लिए चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पैसों के लेनदेन के लिए चले लाठी-डंडे, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरा-मकसूदपुर में आलू के बीज के बकाया रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी-डंडों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
में बताया गया, मकसूदपुर निवासी सब्बीर पुत्र शाब्दिक ने आगरा स्थित वर्मा कोल्ड स्टोरेज से करीब 80 हजार रुपये का आलू का बीज लिया था। इस सौदे में सकरा निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र राजबहादुर ने अपनी गारंटी दी थी। बीज के पैसों के भुगतान को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। इसी विवाद के चलते कोल्ड मैनेजर प्रेमचंद काका निवासी वोनई जनपद आगरा, हरेंद्र एवं अन्य पक्ष आमने-सामने आ गए।
लेनदेन की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर सब्बीर के परिजन और दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान सोनू पुत्र कैलाश चंद, बृजेश पुत्र पुष्पेंद्र, गौरव पुत्र राकेश निवासी सकरा, परवेज अली पुत्र मुख्तयार अली घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
Trending Videos