सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worrying: 10-year-old children are suffering from diabetes.

Etah News: चिंताजनकः 10 साल के बच्चों को हो रही शुगर

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worrying: 10-year-old children are suffering from diabetes.
web -
विज्ञापन
एटा। बदलते खान-पान की वजह से अब बच्चों को भी गंभीर बीमारियां बचपन में ही घेर रही हैं। बाहरी गतिविधि नहीं होने की वजह से उन्हें शुगर की दिक्कतें हो रही है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में 11 साल के बच्चों को शुगर का उपचार दिया जा रहा है।
Trending Videos


मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में जैथरा क्षेत्र के गड़िया हीराय निवासी धर्मेंद्र की 11 वर्षीय पुत्री को पिछले 4 माह से शुगर की दिक्कत है। उन्होंने पहले जैथरा कस्बा में ही एक निजी क्लीनिक पर उपचार कराया लेकिन आराम नहीं मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में उपचार कराने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि पिछले कुछ सालों में 13–19 वर्ष के किशोर में शुगर के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पहले यह बीमारी अधिकतर वयस्कों में पाई जाती थी लेकिन अब बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतें और आनुवंशिक कारणों से किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बच्चों और किशोरों में मोबाइल, कम्प्यूटर और टीवी का उपयोग बढ़ गया है।

इससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो रही है। खेल-कूद और व्यायाम की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है जिससे शुगर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जंक फूड, मीठे पेय पदार्थ, अधिक प्रोसेस्ड फूड और कम फल-सब्जियां खाने से शरीर में शुगर नियंत्रण बिगड़ सकता है और शुगर का जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed