फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jewelry worth lakhs stolen after cutting open the shutter of a jeweler's shop.

Etah News: सराफ की दुकान का शटर काटकर उड़ाए लाखों के जेवर

Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen after cutting open the shutter of a jeweler's shop.

विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। कस्बा व थाना अलीगंज के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार रात चोरों ने सराफा की दुकान का शटर काटकर अंदर रखी तिजोरी चोरी कर ली।
दुकानदार कन्हैया वर्मा के अनुसार तिजोरी में करीब आठ किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे। उन्होंने आभूषणों की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार के जरिये हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कस्बे के मोहल्ला निवासी कन्हैया वर्मा ने बताया कि सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर कटा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर शटर टूटा मिला और दुकान में रखी तिजोरी गायब थी। यह देखकर वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा पुलिस और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ राजेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान दुकान से करीब पांच मीटर की दूरी पर स्थित एक गोदाम के पास तिजोरी पड़ी मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर तिजोरी को दुकान से बाहर निकालकर ले जा रहे थे लेकिन किसी वजह से उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी छानबीन की। घटना के समय बरसात के कारण क्षेत्र में बिजली गुल थी। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर शटर काटकर वारदात को अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ ही सर्विलांस, स्वाट सहित पांच टीमों को लगाया गया है। इन टीमों ने संदिग्धों के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed