सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Library and coaching registers are not being maintained even after the notice.

Etah News: नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे लाइब्रेरी और कोचिंग के पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Library and coaching registers are not being maintained even after the notice.
विज्ञापन
एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पिछले तीन माह से अवैध लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्हें नोटिस भी थमाए जा रहे हैं उसके बाद भी सिर्फ 12 लाइब्रेरी और कोचिंग का पंजीकरण कराया गया है।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने तीन माह पहले तीनों तहसील में अवैध लाइब्रेरी और कोचिंग पर रोक लगाने के लिए तीन टीम गठित की थी। गठित टीम द्वारा तीन माह पहले 50 से अधिक लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों को नोटिस दिया गया। नोटिस में लाइब्रेरी और कोचिंग का पंजीकरण कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया लेकिन तीन दिन की जगह तीन माह बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी इन अवैध कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले में अवैध रूप से कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं।
सिर्फ 12 लोगों ने जमा की फीस
पटल प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि 12 लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों द्वारा पंजीकरण की फीस जमा की गई है। इसके अलावा किसी भी लाइब्रेरी और कोचिंग संचालक द्वारा पंजीकरण की फीस जमा नहीं की गई है। करीब 50 से अधिक कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।
-वर्जन--
अवैध कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया है। उनके खिलाफ अंतिम नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed