सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Munendra Kumar was elected unopposed as the President and Rajesh Kumar as the Minister.

Etah News: मुनेंद्र कुमार अध्यक्ष व राजेश कुमार मंत्री निर्विरोध चुने गए

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Munendra Kumar was elected unopposed as the President and Rajesh Kumar as the Minister.
सिंचाई संघ की नई जिला कार्यकारिणी  गठन के बाद प्रमाण पत्र देते पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। सिंचाई संघ की जनपदीय नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को नलकूप कॉलोनी में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन की शुरुआत पूर्व कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग करने के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई खंड के मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने की।
Trending Videos

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी उपराजस्व अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी विजयपाल सिंह ने की। जबकि, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री व सहायक निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संचालन कराया। अधिवेशन में उपस्थित कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के चुनाव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध रूप से मुनेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। जबकि, राजेश कुमार मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए। उनकी घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियां बजाकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और सिंचाई विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अधिवेशन में विभिन्न सिंचाई खंडों से आए कर्मचारी मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed