{"_id":"69c823a8b3e024343f033577","slug":"meeting-of-digambar-jain-womens-organization-regarding-mahavir-jayanti-program-etah-news-c-163-1-eta1002-148348-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महावीर जयंती कार्यक्रम को लेकर दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महावीर जयंती कार्यक्रम को लेकर दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक महिला संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 30 मार्च को मनाए जाने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठन की अध्यक्ष बबीता जैन प्रेरणा ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्याओं से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक के दौरान उपस्थित महिला सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के संरक्षक शैलेंद्र कुमार जैन शैली को श्री दिगंबर पद्मावती पुरवाल पंचायत के महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्याओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मिथिलेश जैन, बीना जैन, श्रुति जैन, उषा जैन, बबीता जैन, रेखा जैन, ज्योति जैन, शालिनी जैन, आशु जैन, रिंकी जैन, रितिका जैन, स्मिता जैन, अनु जैन, पल्लवी जैन, शैलेश जैन व सरिता जैन सहित बड़ी संख्या में दिगंबर जैन संगठन की महिला सदस्य मौजूद रहीं।
Trending Videos