फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Movement observed in youth declared dead; family rushes him back to hospital amidst funeral preparations.

UP: श्मशान जाने से पहले 'लौट आई सांस'! आधी रात को युवक की लाश में दिखी ऐसी हलचल, सहम गए लोग; फिर क्या हुआ

Thu, 09 Jul 2026 01:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मृत घोषित 36 वर्षीय युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों को उसके शरीर में हलचल और सांस चलने जैसी प्रतीत हुई। जीवित होने की उम्मीद में उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फिर मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Movement observed in youth declared dead; family rushes him back to hospital amidst funeral preparations.
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर निवासी 36 वर्षीय युवक की मौत के बाद उस समय खलबली मच गई, जब अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मौजूद लोगों को उसके शरीर में हलचल और सांस चलने जैसी प्रतीत हुई। जीवित होने की उम्मीद में परिजन देर रात उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फिर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग
विज्ञापन

 

भगवान नगर थाना उत्तर निवासी राजेश कुमार (36) को मंगलवार सुबह ब्लड की कमी की शिकायत पर परिजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। इस पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें पेट दर्द का इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद भी दर्द बंद नहीं हुआ और वह लगातार कराहते रहे। दोपहर करीब एक बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। 

ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें...भयानक हादसा देख कांप गए लोग
 

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को रात के समय ऐसा महसूस हुआ कि राजेश कुमार की सांस चल रही है और हाथ-पैरों में हलचल हो रही है। जीवित होने की आस में परिजन और शुभचिंतक मंगलवार देर रात उन्हें दोबारा ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद फिर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -   UP: कागजों में खरीदी दवाइयां, 25 लाख का भुगतान...जांच में खुला बड़ा खेल, फिर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed