{"_id":"69cebc7c358c30dbd80fb020","slug":"newborn-dies-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-148597-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नवजात की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नवजात की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
अवागढ़ के निजी अस्पताल में नवजात की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करती हुई। स
विज्ञापन
एटा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पर एक गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे दिन नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजन ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।
अवागढ़ निवासी जैकी कुमार ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी आशा को 31 मार्च को अवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने के लिए भर्ती किया था। प्रसव के बाद महिला ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी धड़कन कम होने की वजह से दूसरी जगह उपचार के लिए रेफर कर दिया।
परिजन ने नवजात को अवागढ़ स्थित श्यामलता हाॅस्पिटल में भर्ती किया। यहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ। बुधवार की रात करीब 12 बजे तक वह पूरी तरह से स्वस्थ रहा। बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे परिजन अपने नवजात को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अवागढ़ थाने में तहरीर दी।
वहीं इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल पंजीकृत पाया गया लेकिन कोई भी चिकित्सक अपनी शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस संबंध में नवजात के उपचार के संबंध में पत्रावली मांगी गई। वह भी चिकित्सक प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर चिकित्सा संबंधी पत्रावली मांगी गई है।
Trending Videos