{"_id":"69f63a7ec477b542ff05ac71","slug":"power-outage-persists-after-28-hours-angry-residents-surround-power-station-etah-news-c-163-1-eta1013-149991-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 28 घंटे बाद भी बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने घेरा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 28 घंटे बाद भी बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने घेरा बिजलीघर
विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित बिजलीघर पर पहुंचे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
एटा। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश से जिलेभर में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युतकर्मी इसे ठीक करने में जुटे रहे इसके बाद भी कई इलाकों में शुक्रवार की रात्रि तक बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में भी यही हाल रहा। शुक्रवार देर रात कई इलाकों के लोगों ने बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया।
बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश के कारण 200 से अधिक विद्युत पोल और तार जिलेभर में टूटे हैं। इसके चलते पूरे जिले में बिजली की समस्या रही है। ठंडी सड़क फीडर से जुड़े शहीद वाली गली, पीपल अड्डा, शीतलपुर, शिवसिंहपुर, अशोक विहार कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से शुक्रवार की रात 10 बजे तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी। 28 घंटे बिजली गुल होने से लोगों घर के इनर्वटर डाउन हो गए। पानी का टैंक भी खाली हो गया।
गर्मी से बच्चों और बड़ों का बुरा हाल हो गया। मोहल्लेवासियों ने कहा कि 28 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिसके कारण घरों में पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। लगभग 500 घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। यह व्यवधान तेज आंधी के कारण हुआ बताया जा रहा है।
मोहल्ले के राहुल शर्मा ने बताया कि घरों में बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग का कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। हम अपनी समस्या का समाधान करवाने आए हैं। छोटेलाल का कहना था कि पूरे शहर में बिजली ठीक कर दी गई। इस फीडर से जुड़े कई मोहल्ले अंधेरे में पड़े हुए हैं। 100 से अधिक लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले शहर से जुड़ी बिजली आपूर्ति अब देहात से जोड़ दी गई है, जिसके कारण मनमर्जी से सप्लाई बंद कर दी जाती है। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद भीड़ बिजलीघर से हटी।
-- -- -- -- -- -- --
तेज आंधी में सोलर प्लेट टूटने से नहीं हो पा रही सिंचाई
फोटो- 24
सकीट। दो दिन पहले आई तेज आंधी-बरिश में बिजली के खंभे के साथ ही सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नाजिरपुर गांव में उमाशंकर राजपूत ने खेतों की सिंचाई के लिए सब्मर्सिबल लगा रखी थी, जो सोलर प्लेट से संचालित थी। अंधी में प्लेटों के क्षतिग्रस्त होने पर सबमर्सिबल पंप का संचालन बंद हो गया है। सरकारी योजना के तहत लगी सोलर प्लांट की क्षतिग्रस्त प्लेट की भरपाई कौन करेगा, इसकी स्थिति स्पष्ट न होने पर सबमर्सिबल पंप बंद है। सबमर्सिबल पंप बंद होने पर खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस कारण मक्का किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। संवाद
Trending Videos