सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power remained out overnight in 200 villages; over 60 electricity poles were broken.

Etah News: 200 गांवों में रातभर गुल रही बिजली 60 से अधिक बिजली के खंभे टूटे

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Power remained out overnight in 200 villages; over 60 electricity poles were broken.
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार की रात को जिले में आई तेज आंधी व बारिश से जिले में करीब 60 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए और 20 से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए। 200 से अधिक गांवों की बिजली रात भर गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे।
Trending Videos

जिले में शुक्रवार को करीब 9ः30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चली आंधी में अवागढ़, जलेसर और जैथरा क्षेत्र में 60 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 बजे के बाद आंधी थमने के बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोग परेशान हो गए।
गर्मी के साथ मच्छर की वजह से लोग चैन से सोए भी नहीं सके। सुबह लोगों ने देखा तो कई जगहों पर विद्युत पोल टूटे हुए पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को दी। इसके बाद विद्युत निगम के कर्मचारी दिनभर बिजली के खंभे और टूटे हुए तारों की मरम्मत करते रहे।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले में करीब 60 से अधिक विद्युत खंभे टूटे हुए हैं। हालांकि अभी भी टूटे हुए बिजली के खंभों की गिनती कराई जा रही है। वहीं 20 से अधिक फॉल्ट हुए थे उन्हें सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed