सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Premature delivery due to lack of food

Etah News: खानपान के अभाव में समय से पहले हो रहा प्रसव

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Premature delivery due to lack of food
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में कई महिलाएं उपचार लेने के लिए पहुंचती हैं। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं का खानपान ठीक नहीं होने की वजह से समय से पहले ही प्रसव हो रहा है। इसकी वजह से कमजोर पैदा हो रहे नवजात शिशुओं को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
Trending Videos


मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में गर्भवती का प्रसव कराया जाता है। कुछ महिलाओं के गर्भ का समय 9 माह होने से पहले ही प्रसव हो जाता है। करीब 8 माह के अंदर होने वाले प्रसव में नवजात शिशु कमजोर होते हैं। इसलिए उनको एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि वर्तमान में एसएनसीयू वार्ड में कुल 16 नवजात को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसमें 10 नवजात ऐसे हैं जो काफी कमजोर हैं। इसमें कुछ नवजात में वजन कम है तो किसी का ठीक से विकास नहीं हो पाया है। ऐसे नवजात को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि कुछ गर्भवती महिलाओं का प्रसव सामान्य समय से पहले हो रहा है। ऐसे नवजात कमजोर होते हैं। बताया कि गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान खान-पान का ध्यान नहीं रखती है। इसकी वजह से समय से पहले प्रसव हो जाता है और नवजात भी कमजोर पैदा होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed