सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three died due to breathlessness and heart attack.

Etah News: सांस फूलने, हार्ट अटैक से तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three died due to breathlessness and heart attack.
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला सहित तीन लोगों को उपचार के लिए लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इनको मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे दयाराम (80) निवासी अशोक नगर को परिजन लेकर आए। बेटा डॉ. मनोज शाक्य ने बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रहे थे। दोपहर को अचानक उनकी सांस फूल गई। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोमवार की रात करीब 11 बजे प्रभा देवी (62) निवासी निधौली खुर्द को परिजन लेकर आए। बेटा अमित वर्मा ने बताया कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी सांस फूल रही थी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीपाल (48) निवासी कन्नौज को परिजन लेकर आए। भतीजे रोहित कुमार ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में चाय की दुकान चलाते थे। रात को बस से कन्नौज जा रहे थे। बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed