{"_id":"6a4289cece44f4cec80466d6","slug":"principal-murdered-assistant-accountant-in-school-in-etah-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने की हत्या: स्कूल में सहायक लेखाकार को पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला; कार की डिक्की में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने की हत्या: स्कूल में सहायक लेखाकार को पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला; कार की डिक्की में मिली लाश
Mon, 29 Jun 2026 08:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:35 PM IST
सार
प्रधानचार्य का राहुल से विवाद हो गया। इसी बीच नाक में घूंसा लगने से राहुल पांडेय गिर पड़े। इसके बाद प्रधानाचार्य ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कार में डालकर इसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा।
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जैथरा के गांव कसेला में श्री माधवानंद इंटर कॉलेज में रविवार की शाम आपसी विवाद और जलन में प्रधानाचार्य ने सहायक लेखाकार को पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वह शव को ठिकाने लगाने निकल पड़ा। कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में उसने एक राहगीर के नंबर से कॉल किया। इसमें लाश ठिकाने लगाने की बात रिकॉर्ड हो गई। इस रिकॉर्डिंग को सुनकर ग्रामीणों और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी कार से शव बरामद किया गया। शव का कासगंज में पोस्टमार्टम कराया गया गया। वहीं जैथरा थाने में लेखाकार के पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव कसेला निवासी राहुल पांडेय (30) गांव के ही श्री माधवानंद इंटर कॉलेज में सहायक लेखाकार थे। इस एडेड कॉलेज में गांव के ही कृष्ण कुमार प्रधानाचार्य हैं। कॉलेज की राजनीति को लेकर दोनों में मनमुटाव चला आ रहा है। इन दिनों विद्यालय की छुट्टियां चल रही हैं। रविवार को प्रधानाचार्य, सहायक लेखाकार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कॉलेज में थे। चपरासी को प्रधानाचार्य ने किसी कार्य से भेजा। उसके जाने के बाद प्रधानचार्य का राहुल से विवाद हो गया। इसी बीच नाक में घूंसा लगने से राहुल पांडेय गिर पड़े। इसके बाद प्रधानाचार्य ने गला दबाकर हत्या कर दी।

शव को कार में डालकर इसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। चौकीदार ने कॉलेज लौटने पर खून देखा तो गांव में सूचना दी। जैथरा पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रधानाचार्य अपना मोबाइल और सामान कार्यालय में ही छोड़ गया। उसने कासगंज में पटियाली थानाक्षेत्र के गांव अशोकपुर के पास युवक से मोबाइल मांगकर अपने दो-तीन परिचित लोगों को कॉल की।
मोबाइल वाले युवक ने उसकी रिकॉर्डिंग सुनी तो लाश के बारे में बात सुनकर होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने घेराबंदी कर प्रधानाचार्य को पकड़ लिया। कार की डिक्की से शव बरामद हुआ। कासगंज मोर्चरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रात में 11 बजे जैथरा पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य को यहां ले आई। उससे पूछताछ जारी है।
कॉलेज में मनमुटाव और आपसी विवाद में प्रधानाचार्य ने लिपिक की हत्या की है। मृतक के पिता रामतीरथ की तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। -डॉ. इलामारन जि., एसएसपी एटा