{"_id":"69cfff65b2ad8862290f3f77","slug":"remembering-the-sacrifice-of-lord-jesus-on-good-friday-etah-news-c-163-1-eta1002-148663-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च में प्रर्थना करते पादरी अरुल कुमार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
एटा। गुड फ्राइडे के पर जिलेभर में ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के त्याग, बलिदान व करुणा के संदेश को स्मरण किया। विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु यीशु के सात वचनों का पाठ किया और शांति-समृद्धि की कामना की।
गांधी मार्केट स्थित मैगाव मेमोरियल चर्च में दोपहर 12 से 3 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सत्र का संचालन पादरी अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बाइबिल का पाठ करते हुए गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डाला। पास्टर ने कहा कि यह दिवस प्रभु यीशु की क्रूस पर दी गई पीड़ा और बलिदान की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे उपवास, आत्म-संयम और आत्मसमर्पण का प्रतीक है जो प्रेम, क्षमा, करुणा और मेल-मिलाप का संदेश देता है।
वहीं आगरा रोड स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च में भी ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धाभाव से प्रभु यीशु को स्मरण किया। पादरी अरुल कुमार के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान पादरी ने प्रभु यीशु के सात वचनों की जानकारी देते हुए बताया कि मानवता के पापों से मुक्ति दिलाने हेतु प्रभु यीशु ने अपना जीवन बलिदान कर दिया था।
सभा में प्रदीप कुमार, अनिल डेनियल, रूबी मसी चर्च, सुरेंद्र दास सहित ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना कर विश्व में सुख, शांति व संपन्नता की कामना की। गुड फ्राइडे के कार्यक्रमों में सभी गिरजाघरों में भक्तिभाव, अनुशासन व शांति का वातावरण व्याप्त रहा।
Trending Videos