सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways Bus Crashes Into Parked Truck in UP Driver Accused of Using Mobile While Driving

एटा हादसा: खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 13 यात्री घायल; मोबाइल चलाते हुए कर रहा था ड्राइविंग

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

एटा के अलीगंज में फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे 13 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने चालक पर मोबाइल चलाते हुए लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।

 

Roadways Bus Crashes Into Parked Truck in UP Driver Accused of Using Mobile While Driving
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार

एटा के अलीगंज में कायमगंज रोड पर बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस हत्सारी चौराहे पर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। बस का अगला हिस्सस्पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने को रवाना हुई रोडवेज हत्सारी पहुंचने पर खड़े ट्रक में जा घुसी। ट्रक में बस के टकराने पर हुई तेज धमाकेदार आवाज के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुन आसपास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों की सूचना पर पुलिस फोर्स और एंबुलेंस भी पहुंच गई। सभी घायल लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कस्बे के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार बाबूराम, सुदामा देवी, सरोजिनी, राधा, विनीता, अनिकेत, संध्या, राजवीर, कनिष्का, जसोदा, अनुज, शिवम, अजब सिंह घायल हुए हैं, जिसमें सात महिलाएं शामिल हैं। बस में सवार एटा निवासी योगेश ने बताया ड्राइविंग के समय चालक मोबाइल फोन चलाने के साथ ही पीछे बैठी सवारियों से बातचीत कर रहा था। चालक का पूरा ध्यान सामने सड़क पर नहीं होने से बस खड़े ट्रक में जा घुसी। अन्य यात्रियों ने स्टेयरिंग फेल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos


मलावन निवासी चालक दुष्यंत ने बताया सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में उपचार कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed