सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Ends Life After Constant Taunts and Family Disputes in UP

UP: फंदे पर लटकी मिलीं पति-पत्नी की लाशें, 14 साल से इस दर्द से गुजर रहे थे दोनों; एक संग दे दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

एटा के रसीदपुर गांव में 14 साल तक संतान न होने और लगातार मिल रहे तानों से परेशान दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के अनुसार गृहकलह के चलते दोनों के रिश्तों में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

Couple Ends Life After Constant Taunts and Family Disputes in UP
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा में शादी के 14 वर्ष बाद भी संतान सुख नहीं मिलने और इसके तनाव में गृहक्लेश से परेशान दंपती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पहले पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति ने भी उसी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मंगलवार की देर शाम उनके खेत पर एक ही पेड़ से लटके मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग (खुद फंदा लगाना) आया है।

रसीदपुर निवासी भानु प्रताप (35) और उसकी पत्नी रामा देवी (30) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनकी 14 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं हुई। उन्होंने अलीगढ़, आगरा इलाज भी कराया लेकिन संतान सुख नहीं मिल सका। इसको लेकर दोनाें में अनबन रहने लगी। मंगलवार की सुबह भी उनमें कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों भट्ठे पर काम करने चले गए। दोपहर में रामा देवी घर जाने की बात कहकर भट्ठे से चली आई। वह घर नहीं जाकर खेत पर पहुंची। वहां पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को पति भानु घर पर आया। वहां रामादेवी मौजूद नहीं थी। वह तलाश करता हुआ खेत पर पहुंचा। वहां पेड़ पर पत्नी का शव देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ देर बाद उसने भी रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 
विज्ञापन

देर शाम को ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीण शव को उतारकर घर पर ले आए। घटना की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। मौत का कारण जानने के लिए दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एसएसपी डाॅ. इलामारन जी और एएसपी श्वेताभ पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एएसपी एटा डाॅ. इलामारन ने बताया कि दोनों की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी के चलते दोनों में मनमुटाव और विवाद होता था। इसी वजह से आत्महत्या की बात जांच में सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग आया है।
 

चुभते थे ताने
शादी के 14 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने को लेकर परिवार और पड़ोस के लोगों के ताने गांव रसीदपुर के भानु प्रताप (35) और उसकी पत्नी रामा देवी (30) को बेहद चुभते थे। इनके कारण दोनों का रिश्ता भी खराब होने लगा। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनमें झगड़ा होता था। इससे तंग आकर दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी।

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था भानू 
भानु प्रताप चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी वहीं काम करती थी। संतान सुख नहीं मिलने से दोनों पहले से ही परेशान रहते थे। इस बीच परिवार, नाते रिश्तेदार और गांव की महिलाओं के तानों से उनमें विवाद होने लगा। आए दिन गृहक्लेश के कारण करीब दो वर्ष पहले भानु, पत्नी रामा देवी को जलेसर के नगला कोडरा स्थित मायके छोड़ आया था। पुलिस को मायके वालों ने बताया कि बेटी ने ससुराल वापस आने के लिए मुकदमा भी डाला था। इसके बाद करीब एक साल पहले न्यायालय के आदेश पर रामा देवी ससुराल लौटी थी।

मनमुटाव नहीं हुआ कम
 दोनों के बीच मन मुटाव फिर भी कम नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप ज्यादातर भट्ठे पर रहता था। मृतक के बड़े भाई राजवीर ने बताया कि भानु प्रताप की शादी की 14 साल पहले रामा देवी के साथ हुई थी। कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने आगरा व अलीगढ़ में कई जगहों पर उपचार कराया। फिर भी संतान की प्राप्ति नहीं हो रही थी। इसको लेकर दंपती में विवाद भी होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed