सब्सक्राइब करें

जहांगीरी महल: जिस किले पर मुगलों का था राज, वहां मनाया जाएगा विजय दिवस; गूंजेगी महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा किले में 12 जून को महाराजा सूरजमल विजय दिवस मनाया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा 1761 में मुगलों से किला जीतने की ऐतिहासिक गाथा का मंचन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, कलाकार और सैकड़ों लोग शामिल होकर इस गौरवशाली इतिहास को याद करेंगे।

विज्ञापन
Agra Fort to Celebrate Maharaja Surajmal Victory Day, Marking 265 Years of Historic Conquest
जहांगीरी महल - फोटो : AI
मुगलों की सत्ता और वैभव के प्रतीक आगरा किले में 12 जून को महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा गूंजेगी। 265 साल पहले 12 जून 1761 को मुगलों से आगरा किला जीतने वाले भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के पराक्रम को याद करते हुए प्रदेश सरकार विजय दिवस मनाएगी। आगरा किले के जहांगीरी महल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को विजय दिवस मनाने की अनुमति जारी कर दी गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 700 लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी है।


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि महाराजा सूरजमल ने 265 साल पहले आगरा किले को मुगलों से जीता था। प्रदेश सरकार इस मौके पर विजय दिवस का आयोजन करा रही है। इसमें प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।




 
Agra Fort to Celebrate Maharaja Surajmal Victory Day, Marking 265 Years of Historic Conquest
आगरा किला - फोटो : ai
लखनऊ के कलाकार महाराजा सूरजमल के शौर्य और पराक्रम से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगे। आगरा किला पर जाटों के शासन के बारे में नाट्य मंचन के जरिये बताया जाएगा। दो सांस्कृतिक कार्यक्रम विजय दिवस समारोह में होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसके लिए 700 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। दीवान-ए-आम के पास जहांगीरी महल में विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां फरवरी में महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया था।

 
Trending Videos
Agra Fort to Celebrate Maharaja Surajmal Victory Day, Marking 265 Years of Historic Conquest
आगरा किला - फोटो : ai
4000 सैनिकों ने 40 दिन की घेराबंदी कर जीता था किला
पुरातत्वविद डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि महाराजा सूरजमल ने आगरा किला जीतने के लिए सेनानायक बलराम के नेतृत्व में चार हजार सैनिकों की फौज भेजी थी। ये सैनिक 3 मई 1761 को आगरा पहुंचे और 40 दिन तक आगरा किले को घेरे रहे। मुगल सेना के किलेदार के पास तब महज 400 सैनिक ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Fort to Celebrate Maharaja Surajmal Victory Day, Marking 265 Years of Historic Conquest
आगरा किला - फोटो : ai
महाराजा सूरजमल 4 जून 1761 को आगरा पहुंचे और किले के सैनिकों के शहर में रह रहे परिजन को बंधक बना लिया था। तब किलेदार ने एक लाख रुपये और पांच गांव मिलने के आश्वासन पर किला सौंप दिया था। 12 जून 1761 को आगरा किले पर महाराजा सूरजमल ने कब्जा किया। यहां उन्हें 50 लाख रुपये और तोपों के साथ गोला-बारूद मिला था।

 
विज्ञापन
Agra Fort to Celebrate Maharaja Surajmal Victory Day, Marking 265 Years of Historic Conquest
आगरा किला - फोटो : AI
13 साल तक किले पर रहा जाटों का शासन
महाराजा सूरजमल ने संपत्ति और तोपों को डीग व भरतपुर किले में भिजवा दिया था। ताजमहल में शाहजहां व मुमताज की कब्र के कक्ष पर लगे चांदी के दरवाजे उतरवाकर गलवा दिए। भरतपुर रियासत के अधीन आगरा किला 1774 तक कुल 13 साल रहा। मुगल फौजदार मिर्जा नजफ खां ने 18 फरवरी 1774 को आगरा किले पर फिर अधिकार कर लिया। इस दौरान दीवान-ए-आम के पास रतन सिंह की हवेली का निर्माण कराया गया। इसके बाद महादजी सिंधिया ने वर्ष 1785 में आगरा किले पर अधिकार कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed